बिना किसी सोफ्टवेयर के फोल्डर को पासवर्ड सुरिक्षित बनाएँ



मैं पहले भी एक पोस्ट लिख चूका हूँ , जिसमे बताया था कि बिना किसी सोफ्टवेयर के किसी फोल्डर को लॉक कैसे करें
उसमे थोडा और परिवर्तन करके अब उसे पासवर्ड सुरिक्षित बनाने का तरीका यहाँ दिया है
अपने फोल्डर को किसी दूसरे व्यक्ति से बचाने के लिए अपने फोल्डर को सुरिक्षित रखने के लिए ढेरों सोफ्टवेयर मौजूद है
पर आईये यहाँ देखते है कि यह काम हम बिना किसी सोफ्टवेयर के कर सकते है


सबसे पहले आपको एक .bat file (बैट फाइल) बनानी पड़ेगी, जिसके लिए नीचे दिया गये कोड को कॉपी करके नोटपेड में ज्यों का त्यों पेस्ट कर दीजिए
बस Password Here की जगह पर अपना पासवर्ड लिखना है


Quote: cls


@ECHO OFF


title Folder Private


if EXIST "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}" goto UNLOCK


if NOT EXIST Private goto MDLOCKER


:CONFIRM


echo Are you sure you want to lock the folder(Y/N)


set/p "cho=>"


if %cho%==Y goto LOCK


if %cho%==y goto LOCK


if %cho%==n goto END


if %cho%==N goto END


echo Invalid choice.


goto CONFIRM


:LOCK


ren Private "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"


attrib +h +s "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"


echo Folder locked


goto End


:UNLOCK


echo Enter password to unlock folder


set/p "pass=>"


if NOT %pass%== password here goto FAIL


attrib -h -s "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}"


ren "Control Panel.{21EC2020-3AEA-1069-A2DD-08002B30309D}" Private


echo Folder Unlocked successfully


goto End


:FAIL


echo Invalid password


goto end


:MDLOCKER


md Private


echo Private created successfully


goto End


:End














2. अब इस फाइल को “Key.bat”. नाम से सेव कर दीजिए
बस हो गया
अब आप जब इस फाइल पर डबल क्लिक करेंगें तो एक स्वतः फोल्डर “Private” नाम से बन जायेगा








बस आपको सारा अपना डाटा (जिसे आप सुरिक्षित रखना चाहते हो) को इस फोल्डर में डाल दीजिए
अब जब आपको फोल्डर को लॉक करना होतो Key.bat फाइल पर डबल क्लिक कीजिये
फोल्डर सुरिखित एवं छुप जाएगा
एक कन्फर्मेशन मेसेज आएगा , तो “y” प्रेस कर दीजिए








अब जब आपको अपने फोल्डर को खोलना होतो उसी फाइल Key.bat पर फिर से डबल क्लिक कीजिये , अब आपसे एक पासवर्ड पूंछा जायेगा, जोकि आपने फाइल बनाते समय दिया था








ये तो हो गया तरीका :






अब यहाँ एक बात हो सकती है , अगर कोई व्यक्ति थोडा थोडा ज्यादा चालाक हुआ तो वो आपकी बैट फाइल पर राईट क्लिक करके उसे नोटपेड के साथ खोलकर आपके पासवर्ड को जान सकता है , तो अब ऐसी स्थिति में क्या किया जाये ?






मैं बताता हूँ ….आप अपनी बैट फाइल तो एक्जिक्युटेबल (.exe) में बदल दीजिए, इसके लिए आपको एक छोटा सा एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा जिसका नाम है Bat to Exe converter






बस इस एप्लीकेशन को रन कर लीजिए, और अपनी Key.bat फाइल को key.exe फाइल में कम्पाईल कर लीजिए
और पुरानी Key.bat फाइल को डिलीट कर दीजिए

0 comments:

Post a Comment