dost आज जो ट्रिक मैं आपको बताने जा रहा हूँ उससे आप अपने डेस्कटॉप पर अपना ख़ुद का एक आइकन बना सकते हैं और हाँ ये आइकन आपके वेब-पेज के फेवीकॉन आइकन के लिए भी इस्तेमाल हो सकता हैं.
१) सबसे पहले आप अपना Ms Paint खोले और उसके Image वाले Menu में जाए.* सबसे पहले अपने Start Menu पर Click करे.
* फिर उसमें All Program पर Click करे.
* फिर Accessories पर Click करे.
* और फिर Paint पर Click करे.
अब आपके सामने Paint की एक Window खुल जायेगी
२) फिर वहाँ पर Attribute वाले Option पर Click करे और Height और Width को 32X32 कर दे.
३) फिर आप अपनी पेंटिग करे और ध्यान रहे की layout का साइज़ 32X32 से ज्यादा न हो, क्योंकी एक आइकन का साइज़ ही 32X32 ही होता हैं. अगर आपको पेंटिग करने में कोई दिक्कत आ रही हो तो अपनी पेंटिग वाले हिस्से में Zoom करके अपनी पेंटिग करे.
४) जब आपकी पेंटिग तैयार हो जाए तो आप उसे save करने से पहले उसकी File Extention को Change कर दे,
मतलब जब आप अपनी पेंटिग खत्म कर ले तो उसे save करने से पहले उसके नाम के साथ .ico लगा के save करे. तब जाकर आपका आइकन तैयार होगा.
अब आप इसे अपने डेस्कटॉप के किसी भी आइकन की जगह लगा सकते हैं या फिर आप इसे अपने ब्लॉग या वेब-पेज के favicon icon की जगह भी लगा सकते हैं. |
0 comments:
Post a Comment