विडियो साईटस जहाँ यू-ट्यूब से कई गुना बेहतर विडियो मौजूद है ...तो इन्हें भी देखिये

यू-ट्यूब बेशक विडियो दुनिया का बेताज बादशाह है
पर आज कई और भी साईट है, जहाँ पर आप यू-ट्यूब से भी बेहतर विडियो तथा फीचर्स मौजूद है
जब सुविधाएँ मौजूद है तो क्यों न उन्हें आजमाया जाये
आईये यहाँ उन्ही साईट के बारे में चर्चा करते है


१. Hulu
हूलू (HULU) वाकई बहुत ही जबरदस्त साईट है, जहाँ बेहतर क्वालिटी में टीवी प्रोग्राम तथा कई और विडियो मौजूद है
इस साईट की मुख्य विशेषता यहाँ उपलब्ध विडियो की क्वालिटी है


२. Blip.tv


ये साईट यू-ट्यूब की स्थापना वर्ष (२००५) में ही शुरू हुई थी
आज यहाँ सिर्फ टीवी सीरियल्स ही नहीं बल्कि स्वन्त्रत रूप से फिल्ममेकर्स द्वारा तैयार किये गए सीरियल्स (विडियो) भी मौजूद है
ऐसे स्वन्त्रत रूप तैयार किये गए सीरियल्स (विडियो) की संख्या यहाँ लगभग 48,000 तक पहुँच गयी है
तथा इसके दर्शकों की संख्या लगभग 22,000,000 हो गयी है


३. 5 Min
ये साईट काफी यूजफुल हो सकती है, खासकर जब आपको कोई कांसेप्ट या बात समझ नहीं आ रही हो
यहाँ ऐसे कई टोपिक पर मात्र ५ मिनट्स के विडियो भरे पड़े है
जो कि आपको समझाने में बहुत मदद करेंगे


४. Stickam

इस साईट पर आपको बेहतर से बेहतर लाइव चल रहे विडियो या सीरियल्स की स्ट्रीमिंग मिलेगी
यहाँ आप भी अपना शो चला सकते है
तथा पिछले स्ट्रीमिंग विडियो को भी देखने की सुविधा यहाँ आपको मिलेगी


५. Vimeo
जबर्दस्त साईट , यू-ट्यूब का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते है
यहाँ के विडियो की क्वालिटी बहुत ही बढ़िया है
साथ ही यहाँ विडियो सर्च करना बहुत ही आसान है
इसके लगभग ३ मिलियन मेम्बर बन चुके है , तथा लगभग १७००० विडियो प्रतिदिन अपलोड होते है


६. Blinkx


अब आप कंफ्यूज हो रहे होंगे कि किस साईट पर जाकर विडियो ढूढ़े जाये
चलो आप इस साईट पर जाकर लगभग सारे विडियो सर्च कर सकते है
ये बहुत ही जबर्दस्त विडियो सर्च इंजन है
अगर यहाँ मौजूद विडियो के कुल साइज़ की बात जाये तो लगभग ये ३५ मिलियन घंटे तक पहुँच जायेगी
वैसे इस काम के लिए आप गूगल विडियो सर्च को भी चुन सकते है
साथ एक और साईट World Wide Internet TV (WiiTV) जहाँ लगभग सारे विडियो उपलब्ध है


कुछ और साईट :

 
http://www.atom.com/


http://bigthink.com/

http://www.ustream.tv/

www.metacafe.com/


http://www.brightcove.com/


http://stage6.divx.com/


0 comments:

Post a Comment