कैथल में कंप्यूटर सेंटर खोलेंगे बिल गेट्सइसके लिए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अप्रूवल दे दी है। जल्दी ही आईटीआई कैथल की आईएमसी सोसायटी तथा माइक्रोसॉफ्ट के बीच एमओयू साइन होने जा रहा है। प्रदेश के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस क्षेत्र के युवाओं को कंप्यूटर पर आधारित नवीनतम प्रणाली के बारे में जानकारी देगी। यहां से प्रशिक्षण लेकर युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उतर सकेंगे। इस संदर्भ में कंपनी के प्रबंधकों से बात हो चुकी है। कंपनी द्वारा केंद्र सरकार को लगभग 8000 करोड़ रुपए दिए गए हैं। प्रदेश में कैथल की आईटीआई को इस सेंटर के लिए चुना गया है। तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक शारदा प्रसाद की अध्यक्षता में प्रदेश की सभी आईटीआई प्रतिनिधियों की वर्कशाप दो बार हुई। दोनों बार कैथल की आईटीआई को सर्वोत्तम घोषित किया गया। जब प्रदेश में माइक्रोसॉफ्ट के कंप्यूटर सेंटर को खोलने की बात चली तो सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने कैथल की आईटीआई की पैरवी की, जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूर कर लिया। फैकल्टी व पैकेज माइक्रोसॉफ्ट के इस कंप्यूटर सेंटर के लिए आधारभूत ढांचा कैथल आईटीआई को मुहैया कराना है बाकि सभी जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट की होगी। आईटीआई में एक पुराने हॉस्टल के तीन हजार स्कवेयर फीट के भवन की रिपेयर कर उसे इस कंप्यूटर सेंटर के लिए तैयार कर दिया गया है। इसमें फैकल्टी, सिलेबस और पैकेज बाकि सभी माइक्रोसॉफ्ट के अख्तियार में होंगे। इस कंप्यूटर को पूर्णतया माइक्रोसॉफ्ट द्वारा संचालित किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट का कंप्यूटर सेंटर कैथल में खोलने के लिए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वीकृति दे दी है। जल्दी ही कैथल आईटीआई की आईएमसी सोसायटी और माइक्रोसॉफ्ट के बीच एमओयू होगा। कैथल की आईटीआई में विश्व स्तरीय व्यक्तित्व के युवा तैयार किए जाएंगे जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम करेंगे। रणदीप सिंह सुरजेवाला, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हरियाणा |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)





0 comments:
Post a Comment